पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-43 के कछार गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए एजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम 4 बजे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक और पिकअप दोनों लु