आहोर: छतभराई का काम करते हुए युवक को लगा करंट, एक घायल और एक की मौके पर ही मौत
Ahore, Jalor | Jun 27, 2025 आहोर के भवरानी गांव में छत भराई का काम करते हुए हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कांतिलाल सोनी के मकान पर छत भराई का कार्य चल रहा था,इस दौरान सुरेश कुमार और जोगाराम लोहे के सरिया को बिछाने का काम कर रहे थे, करंट की चपेट में आने से पूरे लोहे के सरिया में करंट दौड़ गया। सुरेश कुमार की मौके पर मौत हो गई, वही जोगाराम बुरी तरह से घायल, हो गया जिसका आहोर इलाज जारी।