गर्मी का असर, झाबर पाली रोड दीपका में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर
Dipka, Korba | Mar 30, 2026 प्रदेश में गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली विभाग की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। बढ़ते तापमान के साथ बिजली व्यवस्था पर दबाव साफ नजर आ रहा है। इस बीच दीपका पाली रोड के झाबर क्षेत्र से एक घटना सामने आई है, जहां एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया।