डिंडौरी जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर 3:00 बजे प्रेसवार्ता आयोजित हुई जहां राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बजट बताया। दरअसल राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल एक दिवासीय दौरे को लेकर डिंडौरी पहुंचे जहां प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान करते हुए केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बजट बताया।