अमरोहा: डिडौली कोतवाली पहुंचे मुरादाबाद DIG ने पुलिस कर्मियों में मचाया हड़कंप, साइबर सेल का किया निरीक्षण
Amroha, Amroha | Aug 9, 2025 आज रक्षाबंधन की मौके पर मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज सड़कों पर थे। इसी दौरान आज शनिवार की शाम करीब 4:00 नेशनल हाईवे 9 से गुजरते समय अचानक डीआईजी अमरोहा की डिडौली कोतवाली पहुंच गए। डीआईजी के पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हडकंप मच गया। डीआईजी मुनिराज ने साइबर सेल में जाकर अभिलेख चेक किया।