खरगोन शहर के दामखेड़ा में 23 मई की रात मां बेटी को बंधक बनाकर हथियारों से डकैती के मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 2 दिन की पुलिस रिमांड के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। खरगोन के 5 आरोपी शामिल है। उन्होंने बाग टांडा की 8 सदस्यों की गैंग बुलाकर यहां वारदात करवाई थी।