महू चंदर मार्ग क्षेत्र में बीमारी फैलने के बाद छावनी परिषद की टीम ने लिए पानी के सैंपल
महू स्थित चंदर मार्ग क्षेत्र में बीमारी फैलने की सूचना के बाद देर रात कलेक्टर एवं विधायक ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के बाद शुक्रवार अल सुबह 7 बजे महू छावनी परिषद और पीएचई (PHE) विभाग की टीम मौके पर पहुँची और विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न घरों से पानी के सैंपल लिए गए। छावनी परिषद के इंजीनियर व्यास ने जानकारी देते हुए