कवर्धा: बोड़ला के बांधाटोला में 6 दिवसीय हिंदू संगम महोत्सव का भव्य शुभारंभ
जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बांधाटोला में 13 जनवरी से 6 दिवसीय हिंदू संगम महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह महोत्सव मौनी अमावस्या 18 जनवरी तक चलेगा। आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, हिंदुत्व, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करना है। महोत्सव के प्रथम दिवस को मातृ सम्मेलन एवं भव्य कलश यात्रा को समर्पित किया गया।