बाबूपुर पुलिस ने ऑटो चोरी के आरोपी को रीवा से किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना
बापूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से कुछ दिन पहले एक ऑटो चोरी हो गया था । फरियादी ऑटो मलिक ने पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पूछताछ जांच तफ्तीश के बाद पुलिस रीवा के कचेर गांव जाकर आरोपी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस आरोपी को बाबूपुर चौकी लाकर आवश्यक लिखापढ़ी की और सोमवार की शाम 4 बजे पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।