चंदौली: करौती गेट रोड से पुलिस ने लूटकांड के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, लूट के ₹1350 बरामद
थाना कंदवा पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लूटकांड की घटना में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपी गौतम तिवारी 18 वर्ष निवासी कैमूर जिला बिहार तथा शुभम सिंह चौहान 21 वर्ष वाराणसी जिले का निवासी है। दोनों के कब्जे से लूटकांड के ₹1350 बरामद किए गए हैं।