लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भगवान भुवन भास्कर को अस्ताचलगामी अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य के दौरान अचानक तेज हवा और वर्षा शुरू होने से घाटों पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था डिगी नहीं। उन्होंने बारिश के बीच ही छठ मईया, हनुमान जी।