राजनगर: चिचड़ी में नाबालिग लड़की को सांप ने काटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचड़ी गांव में शुक्रवार और शनिवार मध्य रात्रि में एक नाबालिग लड़की को सांप ने काट लिया। नाबालिग लड़की को इलाज के लिए शनिवार सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार झाड़ फूंक करने के चक्कर में समय ज्यादा बीत गया था।