बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रथमा अष्टमी का त्योहार परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। ओडिशा का यह प्रमुख त्योहार परिवार के प्रथम संतान के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दिन घर के बड़े बच्चे को नए कपड़े पहनाकर आरती की जाती है तथा षष्ठी देवी की पूजा की ती है।