शाहपुरा। भारत सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 7 में एक सादे समारोह का आयोजन कर मिट्टी के कार्य से जुड़े 25 पात्र कुम्हार लाभार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरित किए गए। इस अवसर पर योजना के तहत कुल 3 लाख 75 हजार रुपए की सहायता सामग्री प्रदान की गई। माल की खरीद हेतु 4-4 हजार रुपए की राशि DBT के माध्यम से जमा कराई गई।