महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट में वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीर बाल दिवस पर दिए गए संदेश का ऑनलाइन सजीव प्रसारण उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया।