मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में करोड़ों के गबन का आरोप, छात्र वीसी का घेराव करने की ज़िद पर अड़े, पुलिस से हुई नोकझोंक
मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में करोड़ों रुपये के कथित गबन और गंभीर अनियमितताओं के आरोपों को लेकर छात्र आंदोलित हो गए। सोमवार को छात्र नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र कुलपति (वीसी) का घेराव करने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।