अमरोहा: अमरोहा नगर में चोरों का आतंक, पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम दे रहे एक आरोपी को पकड़ा, 22 कूलर की मोटर बरामद
Amroha, Amroha | Jul 7, 2025 अमरोहा नगर में चोरों का आतंक जारी है। अमरोहा नगर कोतवाल पंकज तोमर भी लगातार चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। आज सोमवार को साकेत पुत्र अमीर निवासी मोहल्ला दरवारे कला थाना अमरोहा नगर के गोदाम से एक चोर चोरी कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही अमरोहा नगर कोतवाल पंकज तोमर ने आज सोमवार की 12:00 बजे आरोपी कर अजीम पुत्र अतीक निवासी अमरोहा शहर को गिरफ्तार किया