जानसठ: भोपा क्षेत्र में हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
भोपा क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार रात्रि 8:00 के आसपास एक युवक लहूलुहान हो गया आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती करते हुए अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है, वहीं घायल युवक के पहचान प्रयास किये जा रहे है।