नैनीताल: पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने के लिए शुक्रवार को नैनीझील में 5000 मछलियों के बीज डाले गए
पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने के लिए शुक्रवार को नैनीझील में 5000 मछलियों के बीज डाले गए। इस प्रक्रिया की निगरानी विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष मिश्रा ने की। बीजों को पहले पानी में रखकर उनका तापमान सामान्य होने दिया गया। इसके बाद डॉ. मिश्रा ने तापमान की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि मछलियां झील के वातावरण के अनुकूल हो जाएं।