गया–फतेहपुर–रजौली स्टेट हाईवे-70 पर स्थित गया-कोडरमा रेल सेक्शन के बंधुआ स्टेशन के पास रेल फाटक जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक फाटक बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण सासाराम–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लगभग आधे घंटे तक रुकी रही.