बांदा: पड़ूई गांव में तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे पैदल जा रहे अधेड़ को मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Dec 15, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के पड़ूई गांव में एक तेज रफ्तार कार ने रविवार की देर शाम सड़क के किनारे पैदल जा रहे एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर इसका उपचार चल रहा है। वही कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस पहुंची।