बांदा: जिला महिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का आयोजन, CMO व नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप
Banda, Banda | Dec 14, 2025 बांदा के जिला महिला अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें CMO समेत स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। वहीं नगर पालिका की अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू मुख्य अतिथि के रूप में यहां शामिल हुई। जहां पर इन्होंने फीता काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं इन्होंने और CMO ने कई बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई।