कोल: महुआ खेड़ा पुलिस ने युवती के अपहरण के मामले में फरार अभियुक्त को याकूतपुर पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेजा
Koil, Aligarh | Feb 16, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में महुआ खेड़ा पुलिस ने युवती के अपहरण के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र फगुनी सिंह निवासी चकाथल युवती के अपहरण के मामले में फरार चल रहा था।