बांदा: शहर के शारदा पैलेस के पास 4 पहिया गाड़ी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, 3 लोग घायल
Banda, Banda | Nov 25, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा पैलेस के पास 4 पहिया गाड़ी की टक्कर लगने की वजह से ई रिक्शा पलट गया है। जिसमें ई रिक्शा मे सवार 3 लोग घायल हो गएं हैं। परिजनों नें एक घायल को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटरा मिलौली गांव निवासी है।