रुसल्ली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 3 बजे करीब बाइक सवार हटा से हिंडोरिया जा रहा था कि रुसल्ली गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार घायल हो गया जिसे निजी वाहन से इलाज हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायल बाइक सवार का इलाज जारी है।