धनवार प्रखंड के उत्तरी डोरंडा पंचायत अंतर्गत गावां मोड़ निवासी शिव दुर्गा न्यास डोरंडा के प्रथम अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी सीताराम सिंह उर्फ सीता भैया का निधन गुरुवार रात को हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती थे, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।