इटारसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सकल हिंदू समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। बालाजी बस्ती, गांधी नगर स्थित नवग्रह दुर्गा मंदिर परिसर में हुए इस आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में "जय श्रीराम" और "भारत माता की जय" के नारों की गूंज सुनाई दी।