धनौरा: गजरौला के चौपला पर रोडवेज बस में किराए को लेकर यात्रियों के बीच हुई मारपीट, पुलिस पहुंची
शुक्रवार को करीब 3:00 बजे गजरौला चौपला पर उसे वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब किराए के पैसे को लेकर रोडवेज बस में कुछ युवकों मैं मारपीट होने लगी, बस के ड्राइवर ने चौपला पुलिस चौकी पर बस को रोक दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद यात्रियों में मारपीट की स्थिति बन गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।