अकलतरा: अकलतरा की अग्रसेन प्रतिमा के परिसर में मिला युवक का सड़ा-गला शव, मृतक की हुई पहचान
अकलतरा की अग्रसेन प्रतिमा के परिसर में युवक का सड़ा-गला शव मिला है।सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की तो आधार कार्ड मिला, जिसमें विजय हंसराज लिखा मिला, जो नवागढ़ क्षेत्र के बुड़ेना गांव का रहने वाला था। मामले में पुलिस जांच कर रही है।दरअसल, कल 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती है तो प्रतिमा के परिसर की साफ-सफाई के लिए लोग गए तो वहां सड़ी-गली लाश पड़ी थी।