आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, नगदी सहित 41.75 किलोग्राम चांदी बरामद
Agra, Agra | Jun 18, 2024 पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में अपराधी घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जीआरपी आगरा कैंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 41.75 किलोग्राम चांदी जिसकी अनुमानित कीमत 37 लाख रुपए है, इनके कब्जे से 3 लाख 33000 नगद भी बरामद किए गए हैं, कुल माल/नगदी 40 लाख 33000 है।