पताही: नन्हकार गांव का एक मजदूर काम करते समय दो मंजिला मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल, मोतिहारी किया गया रेफर
पताही थाना क्षेत्र के नन्हकार गांव का एक मजदूर शुक्रवार को काम करने के दौरान दो मंजिला मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान नन्हकार गांव के वार्ड संख्या नौ निवासी पिंकू सिंह के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि पिंकू सिंह सुबह करीब नौ बजे राजमिस्त्री दल के साथ मजदूरी करने पताही के एक व्यक्ति के घर गए थे।