अरवल: गांधी मैदान, अरवल में रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला व्यावसायिक मार्गदर्शन
Arwal, Arwal | May 24, 2025 शनिवार सुबह 10:00 बजे से श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय अरवल द्वारा गांधी मैदान, अरवल में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों और प्रशिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने हिस्सा लेकर रोजगार और करियर संबंधी जानकारी प्राप्त की।