देवसर: जियावन पुलिस की कार्यवाही 15 लीटर महुआ शराब के साथ 90 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त कर पुलिस ने की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जियावन थाना प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां जियावन क्षेत्र से 15 लीटर हाथवती महुआ शराब एवं 90 किलो महुआ लहान जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।