बिंदकी: अलीपुर मोड़ के समीप हाई टेंशन लाइन के खंभे में चढ़कर काम करते समय अचानक करंट आने से विद्युत संविदा कर्मचारी की हुई मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के समीप बिंदकी-चौडगरा मार्ग में बुधवार को दिन में करीब 11:00 बजे हाई टेंशन लाइन के खंभे में चढ़कर काम करते समय अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो जाने से विद्युत संविदा कर्मचारी नोखेलाल राजपूत उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम मौहार थाना कल्यानपुर करंट के चपेट में आ गया और मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।