कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर एसडीएम की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
प्रशिक्षण में SDM संजीव कुमार और कासगंज विधानसभा के ईआरओ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण था। इसके साथ ही अधिकारियों को ईआरओ नेट के बारे में जानकारी देना था। जानकारी मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली।