लखीमपुर: सदर विधायक के करीबी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने देऊआपुर मोड से एक और आरोपी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में सदर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों सदर विधायक योगेश वर्मा के करीबी शांतनु तिवारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शनिवार को देऊआपुर मोड़ से आरोपी युवराज निगम को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस को आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।