लखीमपुर: लखीमपुर में दोस्ती में पड़ी दरार, प्रेम प्रसंग ने छीन ली युवक की सांसें, पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पिता का छलका दर्द
जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्ती की आड़ में पनपा विवाद आखिरकार एक युवक की मौत का कारण बन गया। पढ़ुआ निवासी संतोष कुमार आज शनिवार को लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने रोते हुए बताया कि उनके 19 वर्षीय बेटे आदर्श रस्तोगी की पड़ोसी चंदन शुक्ला पुत्र जय प्रकाश ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है।