लखीमपुर: लखीमपुर सदर तहसील के बाहर प्रॉपर्टी डीलरों में भिड़ंत, पैसों के विवाद ने लिया उग्र रूप, कॉलर पकड़कर पहुंचे कोतवाली
सदर तहसील परिसर के बाहर शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो प्रॉपर्टी डीलर पार्टनरों के बीच पैसों को लेकर विवाद अचानक मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर धोखाधड़ी और बकाया रकम न देने का आरोप लगा रहे थे। देखते ही देखते आरोप-प्रत्यारोप हाथापाई में बदल गए और दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर सड़क पर ही भीड़ गए थे।