पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Aug 10, 2025 जिले की इटावा पुलिस ने थाना इलाके में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से रविवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि इटावा पुलिस ने इलाके में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने घनश्याम केवट व छीतर खटीक को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 126,170, BNSS में कार्यवाही कर कोर्ट से पाबंद करवाया है।