कांगडा बाईपास पर हुए दर्दनाक सडक हादसे में जान गंवाने वाले दंपति का शुक्रवार को 1 बजे उनके पैतृक गांव भाटी में अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में इस हृदयविदारक घटना से मातम का माहौल है। जब एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।गत दिवस कांगड़ा बाईपास पर हुए सड़क हादसे में कुलदीप कुमार (27 वर्ष) पत्नी तमन्ना (26 वर्ष) मौत हो गई थी ।