बाराचट्टी: नवागर्दन मोड़ के पास NH-2 पर मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरियाँ गंभीर रूप से घायल, दोनों रेफर
बाराचट्टी थाना स्थित नवागर्द मोड़ के पास एक मालवाहक ट्रक ने दो किशोरी छात्रों को अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान दोनों छात्राओं को पैर बुरी तरह से डैमेज हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर किया गया है। घटना रविवार की सुबह करीब 10 बजे की है घायलों की पहचान सेवई के पल्लवी कुमारी और बिघी के बजंती कुमारी के रूप में हुई है।