जमुआसोल पंचायत के मंझली मेटरिया निवासी झंटू राणा का 2 वर्षीय पुत्र गुरुवार शाम 7:30 बजे उबलते पानी में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं जख्मी बच्चे को परिजन सारठ CHC ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है। घटित घटना को लेकर बताया कि मां घर में खाना बना रही थी तभी खेलते खेलते बच्चा उबलते पानी में गिर गया था।