बिहारीगंज प्रखंड में 23 और 24 फरवरी 2026 को 26वां अंतर्राष्ट्रीय संतमत सतसंग का वार्षिक अधिवेशन आयोजित होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सीता राम यशोदा विज्ञान महाविद्यालय, नया बाजार में आयोजन होगा। हरिद्वार से पधार रहे श्रद्धेय स्वामी श्री व्यासानन्द जी महाराज के सानिध्य में भजन, कीर्तन और प्रवचन का आयोजन होगा।