हसनगंज: मोहान साई नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान साई नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।