हसनगंज: अजगैन कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को नवाबगंज चौकी के पास से किया गिरफ्तार
अजगैन कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को नवाबगंज चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के किवनी गांव निवासी अंकुर पुत्र संतकुमार पर किशोरी से अवैध सबंध और अपहरण का मुकदमा दर्ज था।