बिसौली: बिसौली कस्बा से लापता तीन बच्चों को पुलिस ने आंध्र प्रदेश से सकुशल बरामद किया, पुलिस की मेहनत रंग लाई
Bisauli, Budaun | Mar 31, 2026 बदायूं जनपद के बिसौली नगर से लगभग एक सप्ताह पहले अचानक लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में बिसौली कोतवाली पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने सुराग के आधार पर आंध्र प्रदेश तक पहुंचकर अभियान चलाया और आखिरकार तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।