अमरोहा: अमरोहा के मोहल्ला काजीजादा से श्री राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Amroha, Amroha | Apr 24, 2025 आज गुरुवार की शाम करीब 4:00 अमरोहा नगर पुलिस ने श्री राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अमरोहा नगर कोतवाल पंकज तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद यूसुफ पुत्र अफजाल अहमद निवासी मोहल्ला काजी जादा थाना अमरोहा नगर ने श्री राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसको लेकर हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश था।