हुज़ूर: भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में श्याम नगर की महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2025 भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित श्याम नगर में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है| मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।