लोकसभा चुनाव के पूर्व कबीरधाम जिले में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत भालूचुवा के तीन पंच सहित दर्जनों लोगो ने जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया है।जिनको भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई है।