रामपुर: सोमवार को विकास भवन सभागार में नोडल अधिकारी सुभाष चन्द्र शर्मा ने विकास, निर्माण और कानून व्यवस्था की समीक्षा की
Rampur, Rampur | Oct 27, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व जनपद रामपुर के नोडल अधिकारी सुभाष चन्द्र शर्मा ने विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।